खलारी: खलारी में 7.5 टन अवैध कोयला जब्त, ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान जारी
Khelari, Ranchi | Apr 17, 2026 खलारी के रोहिणी माइंस क्षेत्र में कोयला चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर तीन बजे सीआईएसएफ, सीसीएल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7.5 टन अवैध कोयला जब्त किया। जंगली इलाके में की गई इस छापेमारी का नेतृत्व सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार के निर्देशन में किया गया। अभियान में उप समादेष्टा दिनेश...