अशोक नगर: अमृत 2.0 परियोजनाओं पर कलेक्टर सख्त, समयसीमा गुणवत्ता और हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाने के दिए निर्देश
अशोकनगर में कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे अमृत 2.0 योजना की जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार करने और सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए। ईसागढ़ और शाढ़ौरा की जल प्रदाय योजनाओं की भी समीक्षा हुई।