कटंगी: दीपावली पर कटंगी का पटाखा बाजार सजा, बच्चों-युवाओं में पटाखों की धूम, जमकर हुई खरीदारी
दीपावली पर्व को लेकर नगर का पटाखा बाजार पूरी तरह सजकर तैयार रहा। त्योहार के उत्साह के बीच पटाखों की दुकानों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। बच्चों से लेकर युवाओं तक में आतिशबाजी को लेकर खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने अपनी पसंद और बजट के अनुसार विभिन्न प्रकार के पटाखों की जमकर खरीदारी की।