मुगलसराय: महावलपुर में क्रिकेट मैच के विवाद में युवक घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मुगलसराय क्षेत्र के महावलपुर में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में 25 वर्षीय बहादुर चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि क्रिकेट खेल के दौरान बॉलिंग को लेकर कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने क्रिकेट बैट और स्टंप से हमला कर बहादुर चौहान को घायल कर दिया । पुलिस ने बुधवार दोपहर 01 बजे को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।