शिवपुरी: सतनवाड़ा वन विभाग ने अवैध गतिविधियों में लिप्त दो ट्रैक्टर जब्त किए
सतनवाड रेंजर माधव सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। बीट सकलपुर के वन कक्ष में अवैध पत्थर परिवहन करते महिंद्रा 575 DI और बीट करईवारा के वन कक्ष में वन भूमि पर अवैध जुताई करते महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर पकड़ा गया। दोनों मामलों में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। वन