दुर्ग: कोहका में थाने के निगरानी बदमाश प्रेमलाल चौहान का शव बुधवार शाम को मिलने से मचा हड़कंप
Durg, Durg | Aug 27, 2025 कोहका में थाने के निगरानी बदमाश प्रेमलाल चौहान का बुधवार शाम को शव मिलने से हड़कंप मच गया।दरअसल बुधवार रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिलते ही, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर निगरानी बदमाश का शव बाथरूम में पड़ा हुआ था, जिसकी बारीकी से जांच की गई।