स्लीमनाबाद क्षेत्र के सरसवाही गाँव से आज रविवार शाम 5:40 पर 2 वर्षीय मासूम संस्कार पिता सुकेश यादव और उसके परिजन तेज बुखार से ग्रषित संस्कार को इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी लेकर पहुँचे थे जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। शाम 6 बजे मासूम के परिजन मृतक मासूम को गांव वापस ले गए।