गुन्नौर: कस्बा बबराला में टप्पेबाजों ने महिला से कानों के कुंडल ठग लिए, मौके से फरार
धनारी थाना क्षेत्र के गांव कृतियां निवासी प्रेमवती पत्नी विष्णुदत्त शर्मा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कस्बा बबराला में दवा लेने आई थी। इंदिरा चौक के पास टेंपो से उतरकर बाजार की ओर पैदल जा रही थी। तभी रास्ते में दो टप्पेबाजों ने महिला से बातचीत शुरू कर दी और अपनी बातों में उलझाते हुए कानों से सोने की कुंडल निकाल लिए और मौके से भाग गए।