बलिया: कोतवाली पुलिस ने कृष्णानगर जापलिनगंज से सामूहिक बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Mar 7, 2025 सामूहिक बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के करीब कृष्णानगर जापलिनगंज स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का नाम कृष्णा सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी कृष्णानगर जापलिनगंज थाना कोतवाली उम्र 30 वर्ष व प्रभावती देवी पत्नी मंजीत सिंह निवासी कृष्णानगर जापलिनगंज उम्र- 55 वर्ष है।