जशपुर: आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान है, इसे सहेजना हम सबका दायित्व: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के 73वें स्थापना दिवस एवं बाला साहब देशपांडे जयंती के अवसर पर कल्याण आश्रम विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बाला साहब देशपांडे के योगदान को स्मरण किया।