जशपुर: सुशासन दिवस पर जशपुर जिले की ग्राम पंचायतों में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई, सुशासन का लिया गया संकल्प
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों में 25 दिसंबर को सुशासन दिवस गरिमामय रूप से मनाया गया। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी