जलालाबाद: जलालाबाद में भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, कोतवाली में दी गई तहरीर
जलालाबाद। कस्बा निवासी उपदेश कुमार गुप्ता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर रविवार दिन के 11:00 बजे बताया की उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि ग्राम रौली बौरी स्थित गाटा संख्या 676 व 672 की भूमि पर कमलेश कुमार पुत्र भगवान दयाल अपने 10-12 साथियों के साथ कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।