महवा मार्ग पर युवक की मौ/त के बाद ग्रामीणों का हंगामा, श/व रखकर लगाया जाम; पुलिस की समझाइश से खुला रास्ता
हिण्डौन सिटी-महवा मार्ग पर श्यामपुर मूंडरी निवासी 27 वर्षीय नरेश जाटव पुत्र कल्ला राम की मौ/त के बाद भारी तनाव का माहौल बन गया। मृतक की मौत को हत्या बताते हुए आक्रोशित परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि नरेश की ह/त्या की गई है और वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।सड़क पर धरने के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही नई मंडी थाना पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची। शुरुआत में ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी तक श/व न उठाने की जिद पर अड़े रहे, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से निष्पक्ष जांच व त्वरित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। जाम हटने के बाद मार्ग पर यातायात पूरी तरह से सुचारू हो सका।