सूरजपुर: सूरजपुर पुलिस ने 21 लाख रुपये के मादक पदार्थों को किया नष्ट, नशा तस्करों पर की बड़ी कार्रवाई
सूरजपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 21 लाख रुपये मूल्य के जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया। पुलिस लाइन परिसर में जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की निगरानी में अस्थायी भट्ठे में निर्धारित नियमों के तहत वीडियोग्राफी एवं दस्तावेजीकरण के साथ यह प्रक्रिया पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस एक्ट के 10 प्रकरणों में जब्त ।