आज़मगढ़: जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में स्थित EVM व वीवीपैट वेयर हाउस का DM ने किया मासिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस में आयोग के एसओपी के अनुसार लगी सामग्री सही पाई गई। इस अवसर पर फायर ब्रिगेड सिस्टम, सीसीटीवी समेत अन्य का भी डीएम ने निरीक्षण किया।