चर्चित विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी शंकर पांडेय के दो भाई गिरफ्तार
जनपद के चर्चित विनीत राय हत्याकांड जो 29 मई को हुई थी । गाजीपुर पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी एक लाख रुपये के इनामी बदमाश शंकर पांडे के सगे भाई बताए जा रहे हैं। इस गिरफ्तारी को पुलिस जांच में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
#GhazipurNews