पिपरा: दमवां गांव: पैतृक जमीन पर सरकारी दावे के बाद किसान लाल बहादुर सिंह ने डीसी से लगाई न्याय की गुहार
Pipra, Palamu | Apr 2, 2026 पीपरा प्रखंड क्षेत्र के दमवा गांव में पैतृक जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव के किसान लालबहादुर सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी जमीन को नए सर्वे खतियान में गलत तरीके से स्वास्थ्य विभाग के नाम दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुराना खाता संख्या 08, प्लॉट संख्या 118 में कुल 3 एकड़ 90 डिसमिल जमीन उनके पूर्वजों की रही है।