एकंगरसराय (नालंदा)। विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर रहे एकंगरसराय नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे सभी सफाई कर्मी अपने-अपने कार्य पर लौट आए और नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई का अभियान शुरू कर दिया।