नर्मदापुरम: रसूलिया ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण पर प्रशासन ने की कार्रवाई, 10 हजार का जुर्माना लगाया
जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में रविवार को रसूलिया ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले संबंधित व्यक्तियों पर जुर्माना भी लगाया गया।