नौरोजाबाद: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, विधायक शिवनारायण लल्लू भैया भी रहे उपस्थित
उमरिया। नौरोजाबाद मंडल अंतर्गत बीएमएस कार्यालय में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बांधवगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्री शिवनारायण सिंह उर्फ लल्लू भैया उपस्थित रहे।