कोंडागांव: जिले में पुल के नीचे मिली युवक की लाश:नहीं हुई शव की पहचान, आत्महत्या या हत्या! जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नारंगी नदी पुल के नीचे युवक की लाश मिली है। यह आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची।कोंडागांव पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है। युवक की उम्र लगभग 30 से 32 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।