जशपुर: जोकारी नाला के पास सड़क बही, कई गांवों का संपर्क हुआ प्रभावित
तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत डूमरकोना से हर्राडिपा जाने वाली सड़क जोकारी नाला के पास भारी बारिश के चलते बह गई है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। कई गांवों के ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति को लेकर पिछले वर्ष ही प्रशासन को अवगत कराया गया था,