सेन्हा: सेन्हा की मुरकी तोड़ार पंचायत में 55 किसानों के बीच मूंग बीज का वितरण, दलहन खेती अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील।
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र की मुरकी तोड़ार पंचायत में पंचायत भवन के समीप शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे कृषि विभाग आत्मा (ATMA) की ओर से जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की की उपस्थिति में पंचायत क्षेत्र के 55 किसानों के बीच मूंग बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को दलहन की खेती के प्रति जागरूक करते हुए प्रति किसान चार-चार किलोग्राम मूंग बीज उपलब्ध कराया गया।