मानपुर: अनियंत्रित होकर नाले के पास पलटी बोलेरो,एक युवक की मौके पर मौत,4 लोग हुए घायल,छोटी बेल्दी नाला के पास की घटना
Manpur, Umaria | Jul 7, 2026 पुलिस चौंकी अमरपुर अंतर्गत छोटी बेल्दी के नाला के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक बोलेरो वाहन अज्ञात कारणों से अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमे सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलो को CHC बरही मे प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रेफर किया गया है।वहीं पुलिस अब घटना के कारणो की जांच कर रही है।