Public App Logo
एमसी शिमला की ओर से तहबाजारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। लक्कड़ बाजार में सामान जब्त करने के विरोध में एक महिला एमसी की गाड़ी के नीचे लेट गई। मौके पर काफी देर तक हंगामा चला। इसके बाद पुलिस आई और महिला को ले गई। तहबाजारियों ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया। नगर निगम प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर नो वैंडिंग जोन में तहबाजारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। - Kullu News