राजाखेड़ा: राजाखेड़ा में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी का नगर भ्रमण, एसडीएम और तहसीलदार ने डोला रवाना किया
राजाखेड़ा में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी का नगर भ्रमण, एसडीएम-तहसीलदार ने डोला रवाना किया राजाखेड़ा में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को कस्बे के तहसील परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से ठाकुर जी का डोला बैंड-बाजों और शंख-झालरों के साथ नगर भ्रमण पर निकला। फूलों से सजे डोले में ठाकुर जी को नई पोशाक पहनाकर विराजमान किया गया।