ढालपुर में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने फहराया तिरंगा
विभिन्न सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को भी किया सम्मानित
Kullu News कुल्लू न्यूज़
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए लोगों को भी सम्मान देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में सुरक्षा बलों के द्वारा मुख्य अतिथि को परेड की सलामी भी दी गई और उसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वहीं नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष आशा ठाकुर और उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज के द्वारा भी सभी मुख्य अतिथि और अन्य सभी उपस्थित जनसमूह को लड्डू बांटकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। ढालपुर मैदान में आयोजिय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुल्लू में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
Kullu, Kullu | Aug 15, 2026