उमरेठ: उमरेठ में गणेश विसर्जन का चल समारोह 'अगले बरस जल्दी आ' के नारों से गूंजा
दस दिनों तक भगवान गणेश की आराधना के बाद उमरेठ क्षेत्र में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। उमरेठ की सडके शनिवार को दिन भर गणपति बाप्पा मोरिया, अगले बरस जल्दी आ के नारों से गूंजती रही। सार्वजनिक पूजा पंडालों में बैठी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया । रात आठ बजे तक चल समारोह निकले। उमरेठ में तीन स्थानों पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।