मऊगंज न्यू बस स्टैंड में खतरनाक गड्ढों की मरम्मत का त्वरित गति से काम शुरू...बस संचालको ने नगर परिषद अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर से जानमाल की हिफाजत की लगाई थी गुहार..
मऊगंज मऊगंज सिंचाई विभाग स्थित न्यू बस स्टैंड के भीतर जलभराव की बजह से जगह जगह खतरनाक गड्ढे होने से दुर्घटनाओं का अंदेशा जताया जा रहा था, जिसको लेकर बस संचालको ने नगर परिषद अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर से बस स्टैंड की मरम्मत कराने की मांग की गई थी, जिसके कुछ घण्टो बाद इनके द्वारा लोगो के जानमाल की सुरक्षा में गम्भीरता का परिचय देते हुए गड्ढों को पटवाने का काम शुरू करवाया गया,ऐसे में बसों के साथ ही वहां पर जाने के लिए जद्दोजहद कर रहे यात्रियों की राह आसान हो गई है।
Huzur Nagar, Rewa | Aug 26, 2026