शाहजहांपुर: सर्राफ को स्मैक तस्कर बताकर चार सिपाहियों ने दो लाख वसूले, सुनिए पीड़ित की जुबानी
शाहजहांपुर। परशुरामपुरी थाना क्षेत्र के कानून गोयान मोहल्ला निवासी सर्राफा व्यापारी सुंदरम क्षत्रिय ने बताया कि 4 सितंबर की रात उन्हें फोन कर जेवर गिरवी रखने के बहाने बुलाया गया था। इसके बाद चार पुलिसकर्मी उन्हें सुनसान स्थान पर ले गए। सुंदरम के मुताबिक, उनकी बाइक में मादक पदार्थ रखकर उन्हें तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी दी गई और चौकी ले