शाहजहांपुर: हाथों से उखड़ी सड़क, भ्रष्टाचार की खुली पोल, थाना कांट क्षेत्र का मामला
शाहजहांपुर। जिले के कांट थाना क्षेत्र में सड़क मरम्मत के नाम पर भारी खानापूर्ति का मामला सामने आया है। गढ़चप्पा मोड़ से अमोरा तक बनाई जा रही सड़क की घटिया गुणवत्ता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की जमकर अनदेखी की जा रही है। विरोध जताते हुए जब ग्रामीणों ने बिना किसी औजार के, सिर्फ अपने हाथों से