Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka
No video available

उज्जैन लोकायुक्त ने हैड कांस्टेबल योगेंद्र सेंगर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा #ujjain #mppolice #mpp #bribe #bjp

Gwalior Gird, Gwalior | Nov 17, 2024

MORE NEWS

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

कार्यवाही के दौरान 06 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ जप्त

जिला प्रशासन के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 17 एवं 18 जुलाई 2026 की दरमियानी रात्रि में ग्राम बछरेटा, तहसील अमायन, जिला भिण्ड में अवैध खनिज रेत के उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्रवाई की गई।

कार्यवाही के दौरान 06 (छः) ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ, जिनमें अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था, जप्त की गईं। इसके अतिरिक्त रेत भरने के कार्य में प्रयुक्त एक लोडर मशीन भी जप्त की गई। सभी जप्तशुदा वाहन एवं लोडर को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस थाना अमायन की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।

उक्त कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मेहगांव, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), मेहगांव, तहसीलदार मेहगांव तथा थाना प्रभारी, पुलिस थाना अमायन सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग का भारी पुलिस बल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्रवाई के उपरांत पुलिस थाना अमायन द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ.आई.आर.) क्रमांक 38/2026 पंजीबद्ध की गई है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 302(2) एवं 317(5) के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई है।

संयुक्त टीम द्वारा मौके पर सर्वे क्रमांक 513, 514 एवं 468/2 पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 345 घन मीटर गौण खनिज रेत भी जप्त की गई। उक्त जप्तशुदा रेत को विधिवत् पंचनामा तैयार कर श्री रामवीर सिंह, निवासी ग्राम खेरिया सिंध की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया है।

प्रकरण में मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की सघन संयुक्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन द्वारा अवैध खनन के प्रति शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति अपनाई जा रही है तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम निरंतर उठाए जाएंगे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बड़ी कार्यवाही कार्यवाही के दौरान 06 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ जप्त जिला प्रशासन के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 17 एवं 18 जुलाई 2026 की दरमियानी रात्रि में ग्राम बछरेटा, तहसील अमायन, जिला भिण्ड में अवैध खनिज रेत के उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान 06 (छः) ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ, जिनमें अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था, जप्त की गईं। इसके अतिरिक्त रेत भरने के कार्य में प्रयुक्त एक लोडर मशीन भी जप्त की गई। सभी जप्तशुदा वाहन एवं लोडर को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस थाना अमायन की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। उक्त कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मेहगांव, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), मेहगांव, तहसीलदार मेहगांव तथा थाना प्रभारी, पुलिस थाना अमायन सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग का भारी पुलिस बल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्रवाई के उपरांत पुलिस थाना अमायन द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ.आई.आर.) क्रमांक 38/2026 पंजीबद्ध की गई है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 302(2) एवं 317(5) के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई है। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर सर्वे क्रमांक 513, 514 एवं 468/2 पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 345 घन मीटर गौण खनिज रेत भी जप्त की गई। उक्त जप्तशुदा रेत को विधिवत् पंचनामा तैयार कर श्री रामवीर सिंह, निवासी ग्राम खेरिया सिंध की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया है। प्रकरण में मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की सघन संयुक्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन द्वारा अवैध खनन के प्रति शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति अपनाई जा रही है तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम निरंतर उठाए जाएंगे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 19, 2026

I got over 8,000 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

I got over 8,000 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 19, 2026

डबल इंजन की रफ्तार पर सिंधिया का भरोसा: बोले- विकास तेज़, दतिया में जीत तय...

ग्वालियर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य और केंद्र की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण को मंजूरी मिली है, जिसमें अशोकनगर और शिवपुरी स्टेशन भी शामिल हैं। सिंधिया ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं दतिया के राजनीतिक समीकरणों पर विश्वास जताते हुए उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी जीत दर्ज करेगी।

डबल इंजन की रफ्तार पर सिंधिया का भरोसा: बोले- विकास तेज़, दतिया में जीत तय... ग्वालियर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य और केंद्र की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण को मंजूरी मिली है, जिसमें अशोकनगर और शिवपुरी स्टेशन भी शामिल हैं। सिंधिया ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं दतिया के राजनीतिक समीकरणों पर विश्वास जताते हुए उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी जीत दर्ज करेगी।

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 19, 2026

नशामुक्त भारत अभियान के तहत हुई क्विज प्रतियोगिता 

जिले में नशे के खिलाफ जनजागरण गतिविधियां जारी 

ग्वालियर जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनकगंज में नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने में सभी से सक्रिय भागीदारी निभाने के लिये कहा गया। यह आयोजन विद्यालय द्वारा 'मेरा युवा भारत' केंद्र से जुड़े सफल युवा मंडल के सहयोग से किया गया। 
 नशा मुक्त विषय पर आधारित इस क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों जसवंत माहौर, अमान खान और गौरव राठौर को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर 'नशा मुक्त भारत अभियान' पर विस्तार से प्रकाश डाला और युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों और विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई। 
 इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री विपिन कांत त्रिपाठी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती राधा अहिरवार, श्रीमती प्रतिभा शर्मा एवं श्रीमती पूनम कुमारी उपस्थित रहीं और सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। क्विज प्रतियोगिता का संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाह द्वारा किया गया।
 कार्यक्रम में 'मेरा युवा भारत' केंद्र के वालंटियर विशाल कुशवाह ने युवाओं के लिए चलाई जा रही 'माय भारत' पोर्टल की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
#gwalior
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh

नशामुक्त भारत अभियान के तहत हुई क्विज प्रतियोगिता जिले में नशे के खिलाफ जनजागरण गतिविधियां जारी ग्वालियर जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनकगंज में नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने में सभी से सक्रिय भागीदारी निभाने के लिये कहा गया। यह आयोजन विद्यालय द्वारा 'मेरा युवा भारत' केंद्र से जुड़े सफल युवा मंडल के सहयोग से किया गया। नशा मुक्त विषय पर आधारित इस क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों जसवंत माहौर, अमान खान और गौरव राठौर को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर 'नशा मुक्त भारत अभियान' पर विस्तार से प्रकाश डाला और युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों और विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री विपिन कांत त्रिपाठी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती राधा अहिरवार, श्रीमती प्रतिभा शर्मा एवं श्रीमती पूनम कुमारी उपस्थित रहीं और सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। क्विज प्रतियोगिता का संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 'मेरा युवा भारत' केंद्र के वालंटियर विशाल कुशवाह ने युवाओं के लिए चलाई जा रही 'माय भारत' पोर्टल की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। #gwalior PRO Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

स्कूल में शिक्षक गायब, बच्चों का भविष्य भी? कराहल आदिवासी अंचल की शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल | ChambalTV 

#ChambalTV #Sheopur #Karahal #Hathedi #TribalEducation #SchoolEducation #TeacherAbsent #MadhyaPradesh #GroundReport #EducationCrisis #News

स्कूल में शिक्षक गायब, बच्चों का भविष्य भी? कराहल आदिवासी अंचल की शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल | ChambalTV #ChambalTV #Sheopur #Karahal #Hathedi #TribalEducation #SchoolEducation #TeacherAbsent #MadhyaPradesh #GroundReport #EducationCrisis #News

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 18, 2026