पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के झरकटिया से मानसिक रूप से कमजोर एक युवक 15 दिन से लापता। परिजन उसे ढूंढ ढूंढ कर परेशान हैं। उन्होंने युवक को ढूढ़ने की गुहार लगाई है। इस संबंध में लेस्लीगंज थाना में मामला दर्ज कराया गया है। युवक की पहचान 19 वर्षीय सुजीत कुमार पिता विश्वनाथ राम के रूप में हुई है।