मां की आँखों में पानी रोते हुए बेटे को दी विदाई....
बिहार के बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पटना से ट्रेनिंग पूरी कर वापस लौट रहे मधेपुरा के तीन थाना प्रभारी और उनके चालक की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एसयूवी की ट्रक से जोरदार टक्कर हुई, जिसमें अरार थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र अमरेंद्र, रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। एक साथ तीन पुलिस अधिकारियों की मौत की खबर से पूरे बिहार पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। आखिर इस हादसे की वजह क्या थी? पुलिस जांच में जुटी है।
#BegusaraiAccident #BiharPolice #BreakingNews #Madhepura #RoadAccident
Purnia East, Purnia | Jun 12, 2026