समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 763,
दिनांक 12 जून 2026,
===================
माननीय, प्रधानमंत्री भारत सरकार के नो व्हीकल डे के अपील का अनुपालन जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा शख्ती से किया जा रहा है।जिसका असर पूर्णिया में अच्छा खासा देखने को मिल रहा है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) एवं वरीय अधिकारियों समेत तमाम पदाधिकारी पैदल या साइकिल या सार्वजनिक वाहनों से अपने कार्यालय पहुंचे और नागरिकों के बीच एक संदेश दिया।
इस दौरान जहां जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार अपने आवास से पैदल लगभग 2 किलोमीटर दूर समाहरणालय स्थित कार्यालय ससमय पहुंचे और कार्यालय से फिर अपने आवास पैदल गये।
इस दौरान जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने मौके पर मीडिया प्रतिनिधिगण से रू-ब-रू होते हुए कहा कि गल्फ वार के कारण देश में ईंधन की बचत करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के अपील के बाद सभी अधिकारी शुक्रवार को पैदल या साइकिल से अपने कार्यालय आ रहे हैं। वे भी पैदल अपने कार्यालय आए।
इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं और जाम की समस्या को भी नजदीक से देखा। उन्होंने संदेश दिया कि लोग माननीय प्रधानमंत्री जी के इस अपील का पालन करें, और ईंधन बचाने के साथ-साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने में मदद करें ।
===================
अंशुल कुमार, भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी पूर्णिया, बिहार।
3 views | Purnia, Bihar | Jun 12, 2026