बीरपुर: भवानंदपुर पंचायत की वार्ड संख्या 9 की पंच को मारपीट कर किया जख्मी, पुलिस जांच में जुटी
बीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत की वार्ड 9 की पंच रूबी देवी ने बीरपुर थाने में आवेदन देकर अपने पड़ोसी रवि कुमार सहित कुल चार लोगों पर मारपीट कर जख्मी करने व जीविका की कार्रवाई पंजी छीनने का आरोप लगाया है। हालांकि दूसरे पक्ष से एक महिला ने भी मारपीट व जख्मी होने संबंधित आवेदन थाने को दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।