कोडरमा: उपायुक्त कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला आया सामने, दिया गया जांच का आदेश
उपायुक्त ऋतुराज ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जनता दरबार में उपस्थित फरियादियों ने विभिन्न व्यक्तिगत एवं सामाजिक विषयों से जुड़ी समस्याएं रखीं। प्रमुख शिकायतों में मेडिकल प्रमाण पत्र निर्गमन, मारपीट व जान से मारने की धमकी के समेत कई मामले आए।