आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर मथुरापुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा आमजनो, जनप्रतिनिधियों एवं अखाड़ा समिति के सदस्यों से मोहर्रम के पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई। साथ ही मोहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारा कायम रखने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई। मोहर्रम के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना एवं पर्व को पारंपरिक तरीके से मनाते हुए प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया।