लातेहार: उपायुक्त: डीएमएफटी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करें
लातेहार: समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) की राशि से जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।