कुंडहित: कुंडहित में कांग्रेस ने राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई, तकनीकी विकास को याद किया
कुंडहित प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी और उनके तकनीकी विकास के योगदान को याद किया।