बलियापुर: कुलुडीह में सीपीआईएम नेता सुबल मल्लिक की पुण्यतिथि मनाई गई
सीपीआईएम के दिवंगत नेता सुबल मल्लिक की प्रथम पुण्यतिथि पर कुलुडीह गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम सोमवार के दोपहर 2:00 बजे हुआ। वक्ताओं ने उन्हें लाल झंडा का सच्चा सिपाही बताया और किसान-मजदूरों के हक के लिए उनके संघर्ष को याद किया। इस अवसर पर सीपीएम के जिला सचिव विकास ठाकुर और अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।