नदबई: नदबई में बदमाशों ने देशी शराब गोदाम में आग लगाई, मारपीट के बाद आगजनी का आरोप, दमकल ने आग बुझाई
नदबई के हलैना रोड स्थित गांव पीली मोड़ के पास एक देशी शराब के गोदाम में बदमाशों द्वारा आग लगाने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम में रखी देशी और अंग्रेजी शराब की पेटियां, सौर ऊर्जा पैनल तथा अन्य सामान जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।