एत्मादपुर: थाना बरहन क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Etmadpur, Agra | Jul 2, 2024 थाना बरहन क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी को पुलिस में खोज निकाला है। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा था। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद किशोरी को परिजनों को सकुशल सौंप दिया है। किशोरी के पिता ने गांव के पड़ोसी युवक पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष बरहन ने बताया कि किशोरी राजस्थान के थाना सहपऊ के गांव मढाका में मिली।