चित्तौड़गढ़। पुलिस अधिकारी से कथित अभद्रता के मामले में सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान एवं पेंशनर समाज ने सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक के खिलाफ मोर्चा खोला। संस्थान के पदाधिकारी व सदस्य जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है।