मधुबन प्रखंड में जीविका परियोजना के तत्वाधान में स्थानीय श्री कृष्ण गौशाला मैदान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया । इस मेले में देश भर के प्रसिद्ध कंपनियों में शिवशक्ति बायोटेक, उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक , होप केयर, क्वेस्कॉर्प एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सहित कुल 13 कंपनियों ने भाग लिया ।