अंबिकापुर: जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की VSK ऐप के माध्यम से उपस्थिति में हो रही परेशानी, संयुक्त संचालक संजय गुप्ता देते
छत्तीसगढ़ शासन ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए VSK ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया है। शासन का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और स्कूलों में शिक्षकों की समय पर मौजूदगी सुनिश्चित करना है। लेकिन सरगुजा संभाग के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में यह व्यवस्था अब सवालों के घेरे में है।