मध्य प्रदेश में इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। धार्मिक कार्यक्रम में उज्जैन से लाए गए एक हाथी को 49 वर्षीय ऑटो चालक विजय होलकर गुड़ खिला रहे थे, तभी हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हाथी ने विजय को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया और कुचल दिया, जिससे इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद चंदन नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हाथी के महावत को हिरासत में ले लिया है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पूछताछ व कार्रवाई की जा रही है।
#IndoreNews #MadhyaPradesh #TragicIncident #SocialMediaNews #IndorePolice #BreakingNews #FatafatNews