खुर्जा: मौजपुर में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव शुरू, शिव शक्ति मंदिर में सात दिवसीय आयोजन, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
जंक्शन रोड स्थित गांव मौजपुर के शिव शक्ति मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। आयोजन के पहले दिन दिव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा शनिवार सुबह लगभग 10:00 बजे प्रारंभ हुई।