बीसलपुर: बिलसंडा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में धान के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
बिलसंडा -थाना क्षेत्र के ग्राम कनपरा माइनर नहर के पास सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करेली थाना क्षेत्र के ग्राम लिलहर निवासी खुशीराम (25 वर्ष) पुत्र सियाराम के रूप में हुई है।