Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
ajayjain6262
मांडी मे दंगल पहुंचा सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला.....
Israna, Panipat
| Sep 20, 2026
MORE NEWS
इसराना मे एक लाख की लूट रची झुठी काहनी, पुलिस के सवालों मे उलझा युवक, फिर क्या हुआ जानिए........
Israna, Panipat | Sep 21, 2026
मांडी दंगल मे मुस्कान नरवाल ने जीते एक लाख की कुश्ती, जानिए क्या बताया.....
Israna, Panipat | Sep 21, 2026
मांडी गांव मे भारत केसरी दंगल मे विभिन्न खिलाडियों ने दिखाया दमखम, लाखों के इनाम किसने जीते जानिए.....
Israna, Panipat | Sep 21, 2026
मांडी गांव मे गुगा नौवीं के उपलक्ष्य मे कुश्ती दंगल का आयोजन, प्रदेश भर से पहुंचे खिलाडी, एक लाख का इनाम को जितेगे देखे.......
Israna, Panipat | Sep 20, 2026
पानीपत पुलिस 20 सितंबर 2026 *नशा तस्करी पर पानीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाली नागरिक समेत दो तस्कर गिरफ्तार* *समालखा बस अड्डे के बाहर ग्राहक की तलाश में खड़े थे दोनों आरोपी, पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास* *दोनों के कब्जे से 1 किलो 136 ग्राम चरस बरामद, दिल्ली से समालखा में बेचने की फिराक में आए थे* पानीपत, 20 सितंबर () पानीपत पुलिस ने नशा तस्करी पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नेपाली नागरिक समेत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 136 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपी समालखा बस अड्डे के बाहर सड़क किनारे चरस लेकर ग्राहक की तलाश में खड़े थे। पुलिस टीम को देखकर दोनों ने मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि शनिवार देर शाम एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम में तैनात एएआई संदीप, एचसी अशोक, सिपाही हन्नी व चालक ईएचसी सत्यवान सरकारी गाड़ी में गश्त के दौरान समालखा में फ्लाईओवर पुल के नीचे मौजूद थे। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि समालखा बस अड्डे के बाहर सड़क किनारे दो युवक मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। बस अड्डे के बाहर खड़े दोनों युवकों ने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान दीपक बहादुर पुत्र मन बहादुर निवासी कसोल मणिकरण कुल्लू हिमाचल प्रदेश तथा रामकुमार घर्ती पुत्र ओम बहादुर निवासी निसी वागलूड नेपाल के रूप में हुई। पुलिस टीम ने नियमानुसार दोनों आरोपियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान रामकुमार घर्ती के लोअर की जेब से तथा दीपक बहादुर की जींस की जेब से पॉलीथिन में पेक चरस बरामद हुई। वजन करने पर आरोपी रामकुमार घर्ती से बरामद चरस का वजन 571 ग्राम व आरोपी दीपक बहादुर से बरामद चरस का वजन 565 ग्राम पाया गया। *आरोपियों ने दिल्ली से खरीदी थी 2 किलो चरस;* एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे शनिवार को दिल्ली से समालखा व आसपास के क्षेत्र में चरस बेचने के लिए आए थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रामकुमार घर्ती करीब एक साल से दिल्ली में रह रहा था, जबकि दीपक बहादुर करीब पांच महीने से दिल्ली में रह रहा था। दोनों की करीब चार महीने पहले एक-दूसरे से जान-पहचान हुई थी। दोस्ती होनें पर दोनों ने शॉर्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाने के लिए नशा तस्करी की साजिश रची। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि तीन चार दिन पहले उन्होंने दिल्ली निवासी एक युवक से 2 किलो चरस सस्ते दाम पर खरीदी थी। इसमें से कुछ चरस उन्होंने दिल्ली में राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। बची हुई चरस को लेकर वे शनिवार को दिल्ली से समालखा व आसपास के क्षेत्र में बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में आए थे। *रिमांड के दौरान होगी गहन पूछताछ, सप्लायर की धरपकड़ के प्रयास तेज;* पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से नशे की खेप के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आरोपी चरस की खेप दिल्ली में किस व्यक्ति से लेकर आए थे। साथ ही, नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाकर उन्हें काबू करने के प्रयास किए जाएंगे। *सप्लायर से लेकर पूरे नेटवर्क तक होगी सख्त कार्रवाई;* जिला पानीपत में नशा तस्करी को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पानीपत पुलिस का फोकस केवल नशे की खेप के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने और नशे के कारोबार की पूरी कड़ी तक पहुंचकर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने पर है। नशे का अवैध कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। *आमजन से अपील;* पानीपत पुलिस की आमजन से भी अपील है कि नशे की तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नशे की सप्लाई पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।
Israna, Panipat | Sep 20, 2026
पानीपत के मांडी गांव मे गोगा मेडी पर लगा विशाल मेल व भंडारा, अलसुबह ही लोग पुजा अर्चना......
Israna, Panipat | Sep 20, 2026
Israna, Panipat | Sep 20, 2026
इसराना मे एक लाख रुपये आँनलाइन गेम मे हारा तो बनाई लूट की कहानी, स्थानीय व सीआईए की टीमें मौके पर पहुंच जांच मे जूटी, शाम को सारा घटनाक्रम ही बदला....
Israna, Panipat | Sep 20, 2026